रायपुर. लद्दाख की गालवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सेना के जवान शहीद हुए हैं. शहीदों में छत्तीसगढ़ के कांकेर का भी एक जवान शामिल है. जिसकी पुष्टि कांकेर के एडिशनल एसपी ने की है. उन्होने बताया कि भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद होने वाले जवान का नाम गणेश कुंजाम है. वो कांकेर जिले के ग्राम कुरुटोला का निवासी है. उनके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से कुरुटोला (चारामा) गांव में मातम पसरा हुआ है. गणेश कुंजाम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10974 नए मामले, 2003 की मौत
बता दें कि हिंसक झड़प में गणेश बुरी तरह से घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. मंगलवार देर शाम कैंप से एक अधिकारी ने जवान के चाचा तिहारू राम कुंजाम को फोन कर इसकी जानकारी दी. गणेश कुंजाम के चाचा तिहारु राम कुंजाम ने बताया कि गणेश ने 2011 में सेना ज्वॉइन की थी. उससे एक महीने पहले बात हुई थी, उसने पोस्टिंग चेंज होने की बात कही थी. उसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया था और कल उसके शहीद होने की खबर मिली. जिसकी हमें उम्मीद नहीं थी.
http://करंट से हाथी की मौत मामले में विद्युत विभाग के सब इंजीनियर समेत 5 गिरफ्तार







