बिलासपुर. रायपुर-बिलासपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई. हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई. वहीं, हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जूनीलाइन निवासी आशीष शुक्ला हाईकोर्ट के एडवोकेट हैं. वे जूना बिलासपुर के कतियापारा निवासी अपने दोस्त व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू खोवा और गोंडपारा के रत्तू उर्फ ज्ञानेंद्र राज उरमलिया के साथ रविवार को रायपुर गए थे.
https://कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर भड़कीं अनुष्का
तीनों कार में सवार होकर रात करीब 12 बजे रायपुर से बिलासपुर लौट रहे थे. तभी सरगांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार नेशनल हाइवे के किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 10 AD 9100 से टकरा गई. इस हादसे के बाद सभी घायल करीब एक घंटे तक पड़े रहे. रायपुर से उनके पीछे लौट रहे परिचित ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में खोवा व्यापारी शिवकुमार गुप्ता उर्फ छब्बू (45) की मौत हो गई. वहीं, एडवोकेट आशीष शुक्ला और रत्तू उरमलिया गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
https://ब्लू टिक के लिए मस्क लेंगे मोटा पैसा! हर माह लगेगी इतने की चपत







