আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोहली के होटल रूम का वीडियो लीक होने पर भड़कीं अनुष्का

Published on: October 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जो उनके होटल रूम का है. यह वीडयो पर्थ में उनके होटल के कमरे का बताया जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला खेला था. विराट ने इस पर काफी गुस्सा जताया. अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. विराट कोहली ने सोमवार को एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें उनके कमरे में रखी सभी चीजें दिख रही हैं. इसमें उनके टेबल पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सफेद कपड़े पर रखी है, उनकी कैप, चश्मा और घड़ियों के बॉक्स भी दिख रहे हैं.

https://रेप के मामलों में टू-फिंगर टेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

कमरे में रखे कई जोड़ी जूते और टीम जर्सी के सेट भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा कई तरह की क्रीम भी उनके ड्रेसिंग के बाहर रखी हैं. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट के पोस्ट पर ही कुछ लाइनें लिखीं. अनुष्का ने लिखा, ‘हमारे साथ कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जब फैंस ने शर्म और सहानुभूति नहीं दिखाई लेकिन ये सबसे खराब है. ये काफी अपमानजनक है और जो भी इसे देखकर सोच रहा है – ‘सेलिब्रिटी हो, तो झेलना पड़ेगा’ वो भी इस समस्या का हिस्सा है. खुद पर काबू रखना सभी की मदद कर सकता है. अगर ये सब आपके बेडरूम में होगा तो फिर सीमा कहां है?’

https://मौनी रॉय ने दिखाया अपना विंटेज लुक, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now