আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ब्लू टिक के लिए मस्क लेंगे मोटा पैसा! हर माह लगेगी इतने की चपत

Published on: October 31, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एलन मस्क के ट्विटर चीफ बनने के बाद से ट्विटर में बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. ट्विटर से कई बड़े कर्मचारियों की छुट्टी होने के बाद एलॉन मस्क की तरफ ट्विटर के बाकी कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए पेड वेरिफिकेशन की डेडलाइन को पूरा करने का आदेश दिया गया है. एलन मस्क का कहना है कि अगर अधिकारी अपनी डेडलाइन को पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी छुट्टी कर दी जाएगी. ट्विटर के अधिकारियों की मानें, तो कंपनी मौजूदा वक्त में नए ब्लू सब्सक्रिप्शन का चार्ज 20 डॉलर प्रतिमाह करने जा रही है.

https://सांप ने काटा तो बच्चे को आ गया गुस्सा, दांतों से काट कर मार डाला

मौजूदा वक्त में ट्विटर की तरफ से वेरिफिकेशन के 90 दिनों के भीतर यूजर्स को सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आना होता है वरना उनका ब्लू टिक हट जाता है. कर्मचारियों को इस काम को पूरा करने के लिए 7 नवंबर तक का वक्त दिया गया है. हालांकि, ब्लू टिक के लिए 20 डॉलर चार्ज करने का नियम भारत जैसे देशों में लागू हो गया नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर की तरफ से वेरिफिकेशन के लिए चार्ज वसूलने की प्लानिंग कर रही है. हालांकि ट्विटर प्रवक्ता की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

https://मौनी रॉय ने दिखाया अपना विंटेज लुक, शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now