আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किशनपुर में धर्म की आड़ में अवैध कार्यों का व्यवसाय, बरबसपुर की तरह जांच की मांग

Published on: January 10, 2023
---Advertisement---

पिथौरा. किशनपुर में कथित स्वयंभू शिवलिंग स्थल पर सोमवार को धमतरी निवासी एक दम्पति के गले की चैन और सोने का लॉकेट चोरी हो गई. घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उक्त स्थल पर अब लोगों का भरोसा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. लिहाजा भीड़ कम तो हुई है, पर यहां धर्म की आड़ में होने वाले अवैध कार्यों का व्यवसाय अभी भी जारी है. स्थल पर अवैध महुआ शराब की बिक्री जोर-शोर से जारी है. इसके अलावा यहां भीड़ में जेबकतरे व उठाईगिरी करने वाले भी सक्रिय हैं.

शिवलिंग स्थल के समीप खेतों में पार्किंग व खेतों में दुकान लगाने वालों से भी शुल्क वसूलने का काम जारी है. शिवलिंग के नाम से एक परिवार द्वारा दर्शनार्थियों द्वारा अब तक करीब एक करोड़ के आस-पास चढ़ोतरी एकत्र की जा चुकी है. अब ग्रामीणों की मांग है कि जिस तरह बरबसपुर में इसी तरह के एक स्वयंभू शिवलिंग की पुरातत्व विभाग द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई है, उसी तरह किशनपुर में भी कथित स्वयंभू शिवलिंग की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है.

https://PM Kisan: ये एक मैसेज बताएगा किसे 13वीं किस्त मिल सकती है किसे नहीं

बड़े नेताओ के कारण बढ़ी भीड़

शिवलिंग के प्रचार-प्रसार में सबसे बड़ी भूमिका स्टार नेताओं ने निभाई है. इनमें क्षेत्र के कुछ बड़े नेताओं ने बकायदा दर्शन कर लाखों रुपए मंदिर निर्माण हेतु दान देने के अलावा इसका गुणगान करने के कारण भीड़ बढ़ रही है.

मिट्टी भरी ताबीज 20 रुपए

शिवलिंग के सामने की मिट्टी ले जाने की होड़ लगी है, जिसके कारण सामने ही करीब 100 वर्ग फीट में गहरा गड्ढा हो चुका है. कार्यक्रम के संचालक लिंगराज प्रधान ने बताया कि मिट्टी निकालने से यहां बड़ा गड्ढा बन रहा है, जिसे जेसीबी से काली मिट्टी लेकर भरा जा रहा है. भरी गई मिट्टी 12 घण्टे में पुनः चमत्कारी हो जाती है. अब इस चमत्कारी मिट्टी से यहां के दुकानदार भी फायदा उठा रहे हैं. बताया जाता है कि यहां की मिट्टी भरकर ताबीज 20 रुपए में बेची जा रही है.

https://श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी

यूट्यूब से बढ़ी भीड़

किशनपुर मामले में यू-ट्यूबर्स ने ही सबसे बड़ा कमाल किया है. यूट्यूब में करीब सैकड़ाभर वीडियो से किशनपुर के गुणगान देखे जा सकते हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री के एक फोटो को वायरल कर उसमें लिखा गया है कि मुख्यमंत्री भी शिवलिंग दर्शन करने किशनपुर पहुंचे. जबकि, इसकी सच्चाई पता लगाने पर पता चला कि मुख्यमंत्री किशनपुर गए ही नहीं है. बहरहाल, सोशल मीडिया का सहारा लेकर यहां एक परिवार ने करोड़ों की आमदनी कर ली है, जो कि अब जांच का विषय है.

https://9 जनवरी से 5 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी, वायरल हो रहा आदेश फर्जी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now