नई दिल्ली. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपए की किस्त दी जाती है यानी किसानों को सालाना 6 हजार रुपए मिलते हैं. वहीं, इस बार लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार हैर जो जल्द ही किसानों के बैंक खाते में आ सकती है. अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या आपको किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं, तो ये आप अपने स्टेटस में एक मैसेज के जरिए जान सकते हैं.
https://हाथियों को शिकारियों से बचाने विभाग नाकाम, जिले में करंट से तीसरी मौत
अगर किसान जानना चाहते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपने स्टेटस में तीन चीजें देखनी है. पहली लैंड सिडिंग, दूसरा ई-केवाईसी और तीसरा पात्रता. अगर स्टेटस में इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है. दूसरी तरफ अगर इनमें से किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं.
https://सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी से बना डाले कई रिकॉर्ड
ऐसे करें चेक
अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अपना स्टेस चेक करके किस्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल पर जाना है. यहां पर आपको ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ वाला विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है. अब आपको योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है इसके बाद स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें. अब सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें. फिर आपके सामने स्टेटस आ जाएगा और आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे ‘यस’ लिखा है या ‘नो’ इसे चेक कर लेना है.
https://तेज रफ्तार कार ने शिवनाथ ब्रिज पर स्कूटी सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, मौत










