আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे में एक बार फिर बंपर वैकेंसी, आज से करें आवेदन

Published on: February 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अलग-अलग रीजन में कई पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. ईस्‍टर्न रेलवे रीजन कोलकाता में ट्रेड अप्रेंटिस के तहत 2792 पदों पर भर्ती निकाली हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 14 फरवरी 2020 से इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होकर 13 मार्च 2020 तक चलेगी. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है. ईस्‍टर्न रेलवे रीजन कोलकाता में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन के लिए सामान्य यानी जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस देनी होगी जबकि महिलाओं और SC/ST के उम्मीदवारों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करके आवेदन कर सकते हैं.

http://भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान न करें युवा : रविकांत

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने ट्रेड अप्रेंटिस के तहत इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन समेत 570 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. इन पदों पर 15 फरवरी 2020 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 साल निर्धारित की गई है. वहीं 100 रुपए आवेदन शुल्क तय है. बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 15 फरवरी 2020 से 15 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. संबंधित नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

http://पुनिया के बयान पर भाजपा का पलटवार, विकृत होती जा रही कांग्रेस की सोच

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now