अभनपुर. अभनपुर विधानसभा के शिवसेना प्रभारी रविकांत तारक (सोनू दीवाना) ने वैलेंटाइन डे पर विरोध प्रकट करते हुए विदेशी संस्कृति का पालन करने वाले युवाओं को चेताया कि अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होने कहा है कि अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान और अपने माता-पिता, शिक्षक को शर्मिंदा ना करें. सोनू दीवाना ने युवाओं से कहा है कि पिछले वर्ष 14 फरवरी को पुलवामा हमले को याद करते हुए शहीदों को नमन करना चाहिए.
http://पुनिया के बयान पर भाजपा का पलटवार, विकृत होती जा रही कांग्रेस की सोच
भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए दिखाई उत्सुकता
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दूसरे दिन सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टाई (द इंडयूस आन्ट्रप्रनर) सिलिकॉन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा की. यहाँ भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. श्री बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुए प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुए उन्हें आमंत्रित किया. इन दौरान उन्होंने चाना (छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के सदस्यों से भी मुलाकात की.







