रायपुर. भाजपा की गौरी देवी कसडोल जनपद पंचायत अध्यक्ष, रामचरण यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. गौरी देवी को कुल 25 वोटों में से 16 वोट प्राप्त हुए जबकि सिद्धांत मिश्रा को 8 वोट तथा 1 वोट निरस्त घोषित हुआ. रामचरण यादव को 16 वोट एवं निरंजन पटेल को 9 वोट प्राप्त हुए. इसी तरह जनपद पंचायत खरसिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही पदों के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी. महेत्तर सिंह उरांव 19-6 के अंतर से विजयी होकर जनपद अध्यक्ष बने, वहीं कन्हैया पटेल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसी तरह दुर्ग जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित देवेंद्र देशमुख निर्विरोध चुने गए. इधर, राजनांदगांव में भाजपा की प्रतीक्षा भंडारी जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुईं. बताया जाता है कि कांग्रेस के पास एससी वर्ग से कोई महिला प्रत्याशी नहीं थीं. इसका फायदा भाजपा को मिला. प्रतीक्षा भंडारी ने राजनांदगांव से अकेले नामांकन दाखिल किया था.
http://नपाध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई शुरू, बकाएदार 10 अधिकारी-कर्मचारियों का नल कनेक्शन कटा
इसी तरह अंबागढ़ चौकी से कुमारी बाई पुरेशिया जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं. वहीं आरंग जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर खिलेश देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. बताया जाता है कि आरंग जनपद में 25 जनपद सदस्य में से 21 कांग्रेस समर्थित थे, इसलिए खिलेश का अध्यक्ष बनना तय था. इसी तरह गरियाबंद जनपद पंचायत में लालिमा ठाकुर अध्यक्ष चुनीं गईं. लालिमा ठाकुर को 13 वोट मिले, वहीं श्यामा दीवान को मात्र 3 वोट मिले. इसी तरह जनपद पंचायत बेेमेतरा से कुमारी जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुमारी जायसवाल को 19 और भाजपा प्रत्याशी को 4 वोट मिले. इधर, जनपद पंचायत जशपुर में संजय साय अध्यक्ष निर्वाचित हुए. कांग्रेस प्रत्याशी संजय साय को 13 और भाजपा प्रत्याशी को मात्र 9 वोट मिले.
http://महासमुंद भागीरथी, बागबाहरा स्मिता, बसना रूखमणि और सरायपाली से कुमारी भास्कर अध्यक्ष निर्वाचित







