আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नपाध्यक्ष के निर्देश पर कार्रवाई शुरू, बकाएदार 10 अधिकारी-कर्मचारियों का नल कनेक्शन कटा

Published on: February 13, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के निर्देश पर जलकर एवं संपत्ति कर के बकायादारों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एक लाख 78 हजार 897 रुपए के बकाएदार जनपद पंचायत के ब्लॉक कॉलोनी से इसकी शुरुआत की गई है. प्रथम चरण में 10 अधिकारी-कर्मचारियों का बकाया राशि जमा नहीं किए जाने से नल कनेक्शन काट दिया गया है. पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने सख्त रवैया अपनाते हुए संपत्ति कर, जलकर प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जलकर हो या संपत्ति कर की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता तब तक नल कनेक्शन न जोड़ा जाए. उन्होने कहा है कि घर-घर नल कनेक्शन की जांच की जाएगी. जांच के दौरान अवैध नल कनेक्शन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

http://महासमुंद भागीरथी, बागबाहरा स्मिता, बसना रूखमणि और सरायपाली से कुमारी भास्कर अध्यक्ष निर्वाचित

नपाध्यक्ष ने कहा कि जिस किसी के यहां अवैध नल कनेक्शन हो तो वे नगर पालिका से अपना कनेक्शन को वैध करवा लें और कार्रवाई से बचें. उन्होने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा प्रदत्त संपत्ति कर, जलकर की राशि से ही शहर विकास कार्यों में खर्च किया जाता है. समय पर टैक्स जमा करें और असुविधा से बचें. जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 24657 रुपए बकाया अकेले ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी के निवास का है. इसी प्रकार ब्लॉक कॉलोनी के बीएल परिहार के नाम पर 24086 रुपए, एसएस बैस 16173 रु, रघुवीर साहू 17524 रु, जीआर भोसले 23700 रु, जोधीराम ध्रुव 6907 रु, एस इंचुलकर 22349 रु, केके सिंह 18103 रु, सुरेन्द्र कुमार महेश 9225 रु तथा आई एक्का 16173 रुपए जलकर का बकाया है. इनके नल कनेक्शन काट दिए गए हैं.

http://ढाबा संचालक की कार से 76 हजार रुपए की शराब बरामद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now