नई दिल्ली. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अपनी विदाई में दुल्हन इतना रोई कि उसे दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई है. दरअसल, ओड़िशा के सोनपुर में शुक्रवार को एक शादी समारोह की खुशी अचानक मातम में बदल गई. यहां जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी के बंधन में बंध गई. लेकिन जब उसकी विदाई हो रही थी तभी यह घटना घट गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक विदाई के दौरान दुल्हन लगातार रो रही थी. फिर अचानक वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई.
http://शहनाज गिल-बादशाह का गाना ‘FLY’ रिलीज, दिल जीत रहा है अंदाज
मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसके हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की. लेकिन उसे होश में लाने के सभी प्रयास विफल रहे. उन्हे तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्हे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया. जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी तनाव में रहती थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही रोजी ने अपने पिता को खो दिया था. बताया गया कि रोजी के मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोजी की शादी का आयोजन कराया था.









