আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शहनाज गिल-बादशाह का गाना ‘FLY’ रिलीज, दिल जीत रहा है अंदाज

Published on: March 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. शहनाज गिल और बादशाह का नया गाना ‘FLY’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही यह म्यूजिक वीडियो यूट्यूब सहित सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने लगा है. शहनाज गिल और बादशाह पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं. इस गाने को सोनी म्यूजिक इंडिया के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने में बादशाह और शहनाज के अलावा उताना अमित ने भी परफॉर्म किया है. डी सोल्जर्ज का इसमें संगीत है. गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं. सॉन्ग में शहनाज का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है.

http://इनाम का लालच देकर महिला से हजारों रुपए की ठगी

दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा हैं. वीडियो में शहनाज विंटर आउटफिट में हैं. वे लेपर्ड प्रिंट जैकेट में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वे व्हाइट आउटफिट में भी नजर आ रही हैं. र्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ एक फिल्म ‘हौसला रख’ में भी नजर आएंगी. ये पंजाबी फिल्‍म शहनाज के लिए काफी बड़ा ब्रेक साबित हो सकती है. शहनाज और दिलजीत की ये फिल्‍म इस साल दशहरे पर, 15 अक्‍टूबर को रिलीज होगी. वहीं, बादशाह का हाल ही टॉप टकर सॉन्ग भी रिलीज हुआ है. बादशाह ने अपने करियर में इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. देखिए वीडियो-

http://Road Safety World Series : सहवाग की तूफानी फिफ्टी, इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now