আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी में थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार

Published on: February 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें शख्स किसी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था. वीडियो सामने आने के बाद हिंदू जागरण मंच नाम की संस्था ने इस पर खूब हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने थूक लगाकर रोटी बनाने के आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है. थूक लगाकर रोटी बनाने वाले इस 1 मिनट 5 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि रोटी बनाए जाने के दौरान एक शख्स लगातार उसके ऊपर थूक रहा है. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ मेरठ हिंदू जागरण मंच ने दावा किया कि यह मेडिकल थाने इलाके के आरोमा गार्डेन में हुई शादी समारोह का है.

http://करीना कपूर खान दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

वीडियो को लेकर हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना मेडिकल पहुंचे और जमकर हंगामा किया. इसके बाद रोटी बनाने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी. उनकी मानें तो यह वीडियो जब उनके मोबाइल तक पहुंचा तो उन्होंने इसका पता लगाया. उन्हें जानकारी मिली की वीडियो मेरठ के एक ही एक बैंक्वेट हॉल की है. हालांकि उस वक्त ये साफ नहीं था कि वीडियो कब की है और इस वीडियो में रोटी बनाने वाला शख्स कौन है. लेकिन उन्होने दावा किया था कि उस आरोपी का नाम सोहेल है. हिंदू जागरण मंच ने मांग की है कि इस तरह की घटना को देखते हुए शहर के तमाम बैंक्वेट हॉल जहां पर भी खाना पकाया जाता है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं.

http://गर्व है हमारी पुलिस टीम पर : किडनैपर्स को अन्य प्रांत से चंद घंटों में ही धरदबोचा, सकुशल है बालक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now