नई दिल्ली. एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है. सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बन गए हैं. करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे. इसके पहले साल 2016 में 20 दिसंबर को करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था. करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने एक न्यूज वेबसाइट से कहा कि करीना और बच्चा दोनों ठीक हैं. मैंने अभी तक अपने नाती को नहीं देखा है. लेकिन मैंने करीना से बात की है और उसने मुझे बताया कि वो ठीक है और बच्चा भी स्वस्थ है. मैं बहुत खुश हूं और बच्चे को देखने के लिए उत्सुक हूं. रणधीर ने बताया तैमूर और सैफ दोनों भी बहुत एक्साइटेड हैं.
बता दें कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही सैफ अली खान और करीना कपूर बड़े घर में शिफ्ट हो चुके हैं. इस घर में एक स्पेशल नर्सरी भी बनवाई गई है, जहां तैमूर अपने छोटे भाई के साथ समय बिता सकेंगे. इसके साथ ही तैमूर अली खान को भी दोनों ने पहले से ही नए मेहमान के लिए तैयार करना शुरू कर दिया था. प्रेग्नेंसी के लास्ट दिनों में भी करीना लगातार काम करती रही हैं. बच्चे के जन्म के बाद वह उसे पूरा समय दे सकें, इसलिए करीना ने बैक-टू-बैक शूट कर अपना सारा काम पहले ही फिनिश कर दिया है.
http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें










