আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण, 400 किमी तक दुश्मन होगा ढेर

Published on: September 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बुधवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया. ये इस मिसाइल का अपग्रेडेड वर्जन का परीक्षण था, जिसकी रेंज मारक क्षमता बढ़ाकर 400 किमी की गई है. डीआरडीओ के मुताबिक इस टेस्ट को संस्था के PJ-10 प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है. बुधवार को इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में किया गया. जो भारत की सैन्य शक्ति में और अधिक मजबूती देने वाला प्रयोग है. इस मिसाइल में इस्तेमाल किए गए एयरफ्रेम और बूस्टर को देश में ही बनाया गया है.

http://CAF में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, हेड कांस्टेबल गिरफ्तार



ब्रह्मोस के अपग्रेडेड वर्जन को भारत के DRDO और रूस के NPOM ने साथ मिलकर बनाया है. जो कि वॉर शिप, सबमरीन, फाइटर जेट और जमीन से लॉन्च किया जा सकता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर DRDO को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है. बता दें कि ब्रह्मोस पहली सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जो इस वक्त सर्विस में है. 2005 में आईएनएस राजपूत पर भारतीय नेवी ने इस मिसाइल का इंडक्शन किया था. अब भविष्य में सभी वॉर शिप में नए अपग्रेडशन की सुविधा के साथ इसे शामिल किया जाएगा.

http://अमिताभ बच्चन ने किया अंग दान का ऐलान, हो रही जमकर तारीफ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now