नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में एक नेक पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट कर दी. उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है, उनके कोट पर हरे रंग का रिबन लगा है, जो कि अंगदान के संकल्प का प्रतीक है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूं. मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है.
http://IPL 2020 : DC के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना
इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की तारीफ करने वालों की कतार लगी हुई है. अमिताभ के ट्वीट के जवाब में ढेरों लोगों ने डोनेशन के बाद मिले अपने खुद के सर्टिफिकेट शेयर किए हैं. तो वहीं कुछ ने यह बताया है कि वह जल्द ही ऐसा नेक काम करने जा रहे हैं. बता दें कि हाल ही में अमिताभ ने छोटे पर्दे पर एक दमदार वापसी की है. वह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12’ को होस्ट कर रहे हैं.
http://Samsung के ये दो बजट स्मार्टफ़ोन हुए सस्ते, जानिए नई क़ीमतें
T 3675 – I am a pledged ORGAN DONOR .. I wear the green ribbon of its sanctity !!🙏 pic.twitter.com/EIxUJzkGU6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 29, 2020
http://बाबरी विध्वंस मामले में आडवाणी-मुरली समेत सभी 32 आरोपी बरी










