আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

10 हजार की लागत से लड़के ने बनाया रोबोट, करता है घर के काम

Published on: October 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. केरल के एक 17 साल के लड़के ने एक ऐसी महिला रोबोट का निर्माण कर दिया जो किचन में काम करेगी और उसे खाना परोसेगी और पानी पिलाएगी. दरअसल, केरल के कन्नूर जिले के रहने वाले इस लड़के का नाम मोहम्मद शियाद है और वह अभी 17 साल का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोबोट को बनाने का ख्याल लड़के को उस समय आया था जब कोरोना काल के दौरान उसने अपनी मां को घर के कामों में मदद करने और उनकी देखभाल करने के लिए कोई योजना बनाने का विचार कर रहा था. उसने सोचा कि मां की मदद के लिए वह कुछ करेगा. बाद उसने इस पर काम शुरू कर दिया. इसी बीच लड़के को स्कूल का एक प्रोजेक्ट भी मिल गया और उसने इस प्रोजेक्ट के तहत इस रोबोट को बना डाला.

https://धनतेरस से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए लेटेस्ट रेट्स

रोबोट को बनाने में प्लास्टिक, एल्युमिनियम शीट, फीमेल डमी, सर्विंग प्लेट आदि का इस्तेमाल किया गया. लड़के ने खुद बताया कि रोबोट में एक अल्ट्रासोनिक सेंसर लगा है. इस सेंसर के माध्यम से इसे संचालित और नियंत्रित किया जाता है. इसे बनाने में लगभग दस हजार रुपए लगे हैं. उसने कहा कि रोबोट उनकी मां की हर चीज में मदद करती है. उसने इस रोबोट को पथूटी नाम दिया है और उसने इसे एक लड़की का आउटफिट भी पहना दिया है. यह रोबोट किचन में मदद करती है और भोजन को डाइनिंग हॉल की मेज पर रखती है. इसके अलावा पानी भी लेकर आती है. इस रोबोट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

https://एशिया कप विवाद पर अनुराग ठाकुर बोले- गृह मंत्रालय करेगा फैसला, खिलाड़ियों की सुरक्षा जरूरी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now