नई दिल्ली. धनतेरस से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार के लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटि वाला 10 ग्राम सोना गिरकर 50 हजार से नीचे आ गया है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 56 हजार से नीचे गिरकर 55 हजार पर पहुंच गई है. आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम गिरकर 49655 रुपए पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाले सोने में भी गिरावट देखने को मिली है. यह आज 45667 रुपए का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम गिरकर 37391 रुपए पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड सस्ता होकर 29165 रुपए में आ गया है.
https://नायब तहसीलदार, RI, पटवारी सहित राजस्व अमले की पिटाई, 9 गिरफ्तार
इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट में कमी देखने को मिली है. यह आज 55800 रुपए की हो गई है. सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम बदलाव होता है और ibjarates.com दोनों समय इन दामों को अपडेट करता है.999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 373 रुपये सस्ता हुआ. वहीं 995 प्योरिटी वाले सोने में 372 रुपए की गिरावट देखने को मिली है.916 प्योरिटी वाला सोना 342 रुपए, 750 प्योरिटी वाला सोना 280 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 218 रुपए सस्ता हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत में में सबसे ज्याजा गिरावट देखने को मिली है. इसके रेट में 467 रुपए की कमी देखने को मिली है.
https://फ्री दिवाली ऑफर के झांसे में न आएं, क्लिक करते ही निकल जाएगा ‘दिवाला’










