नई दिल्ली. असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद और भी बढ़ता जा रहा है. दोनों राज्यों के बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़प हुई हैं. इतना ही नहीं इस झड़प में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए हैं. इस घटना के बाद दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने पीएमओ से इस मामले में दखल देने की मांग की है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि असम पुलिस के 6 वीर जवानों ने असम-मिजोरम बॉर्डर पर हमारे प्रदेश की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने जान की कुर्बानी दे दी. मैं सभी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.
http://अग्नि चंद्राकर ने सुनीं क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं, कांग्रेसजनों से भी हुई भेंट-चर्चा
इससे पहले दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री अमित शाह से मामले में दखल करने को कहा था. सोमवार शाम गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है. उन्होंने दोनों राज्यों से विवाद सुलझाने को कहा. जिसके बाद मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री को विवाद सुलझाने और मामले को जल्द ठंडा करने का भरोसा दिया है.
http://बिना कार्य ठेकेदार को भुगतान, सीएमओ सहित सब इंजीनियर, लेखापाल, आरआई निलंबित
I am deeply pained to inform that six brave jawans of @assampolice have sacrificed their lives while defending constitutional boundary of our state at the Assam-Mizoram border.
My heartfelt condolences to the bereaved families.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 26, 2021









