महासमुंद. छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर से जिले के शीर्ष अधिकारियों व अनेक विभाग प्रमुखों ने सोमवार दोपहर लभरा स्थित सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की. कलेक्टर डोमन सिंह व एसपी दिव्यांग पटेल ने श्री चंद्राकर को बुके भेंटकर निगम अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी. उनके अलावा एसडीएम भागवत जायसवाल, नायब तहसीलदार सूरज बंछोर, कृषि उप संचालक यूएस डोंगरे, बीज निगम के बीज प्रक्रिया प्रभारी एके वर्मा, लोक निर्माण विभाग एसडीओ एसआर चंद्राकर आदि अधिकारियों ने श्री चंद्राकर से अलग-अलग मुलाकात की. इसके अलावा श्री चंद्राकर अपने निवास में सुबह से देर शाम तक क्षेत्र के आम नागरिकों तथा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-चर्चा करते रहे. इस दौरान अनेक लोग अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे थे.
http://बिना कार्य ठेकेदार को भुगतान, सीएमओ सहित सब इंजीनियर, लेखापाल, आरआई निलंबित
श्री चंद्राकर ने उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित निराकरण भी कराया. श्री चंद्राकर से आज मुलाकात करने वालों में राइस मिल एसोसिएशन के प्रमुख पारस चोपड़ा, शरद मालू, अरुण जोशी, अधिवक्ता भरत चंद्राकर, जनपद सभापति सचिन गायकवाड़, जनपद सदस्य राजेश साहू गढसिवनी, जनपद सदस्य सत्यभान जेंड्रे भोरिंग, साहू समाज भोरिंग परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित कुमार साहू, गढसिवनी के पूर्व उपसरपंच शेषनारायण साहू आदि शामिल थे. सर्किट हाउस में दिव्येश चंद्राकर श्री चंद्राकर के साथ थे. वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ढेलू निषाद, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव, शहर कांग्रेस महामंत्री हर्षित चंद्राकर, युवा नेता धीरज सरफराज, रिंकू महानंद, जिपं कृषि विभाग के सभापति अमर चंद्राकर, शहर कांग्रेस महामंत्री बादल मक्कड़, मदन भारती, युवा कांग्रेस के विधानसभा संयोजक युवराज साहू, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष साहिल सरफराज आदि मौजूद थे.
http://विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस से निष्कासित करने सोनिया को पत्र







