नई दिल्ली. नई BMW X3 Facelift एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. लेटेस्ट मॉडल X3 xDrive30i SportX Plus ट्रिम के लिए कीमतें 59.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. जबकि X3 xDrive30i M Sport की कीमत 65.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. नई BMW X3 कार में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 1,450 – 4,800 rpm पर 185 kW / 252 hp का अधिकतम पावर और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह कार सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. कार की टॉप स्पीड 235 किमी प्रति घंटा है.
https://ICC T20 World Cup 2022 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
नई BMW X3 एसयूवी में व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित डैम्पर्स के साथ एडाप्टिव सस्पेंशन के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा, इसमें स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर्स, ब्रेकिंग फंक्शन के साथ क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक के साथ ऑटोमैटिक डिफरेंशियल ब्रेक (ADB) स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. यह बीएमडब्ल्यू परफॉर्मेंस कंट्रोल सिस्टम से भी लैस है जो पहियों के लक्षित ब्रेकिंग द्वारा वाहन की स्थिरता को बढ़ाता है. सुरक्षा के लिए, कार 6 एयरबैग, अटेंशन असिस्टेंस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) जैसे फीचर्स के साथ आती है. जिसमें कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इम्मोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग और लोड फ्लोर के नीचे इंटीग्रेटेड इमरजेंसी स्पेयर व्हील शामिल है.
https://Tata Safari Dark Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










