আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tata Safari Dark Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने Tata Safari Dark Edition भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.05 लाख रुपए तय की गई है. टाटा Safari Dark Edition XT+, XTA+, XZ+ और XZA+ ट्रिम्स में उपलब्ध है. सफारी 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है जो 168 बीएचपी का अधिकतम पावर जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. एसयूवी में तीन ड्राइव मोड्स – सिटी, स्पोर्ट्स, इको भी हैं. तीन-पंक्ति केबिन लेआउट के साथ, सफारी 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में आती है. यह 6-सीटर वेरिएंट में दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स के साथ आती है. इसमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर कलर थीम मिलता है जिसे ओबेरॉन ब्लैक में पेंट किया गया है. एसयूवी पर क्रोम एलिमेंट्स को पियानो-ब्लैक ट्रिम्स से रिप्लेस किया गया है.

https://पवित्र रिश्ता 2 का ट्रेलर रिलीज, क्या मानव और अर्चना फिर एक होंगे?

फ्रंट ग्रिल और अलॉय व्हील्स में चारकोल ब्लैक ट्रीटमेंट मिलता है. इस एसयूवी के टेलगेट पर क्रोम में डार्क एडिशन लोगो दिया गया है. केबिन के अंदर भी टाटा सफारी डार्क एडिशन को ऑल-ब्लैक थीम मिलती है. इसमें ब्लैकस्टोन मैट्रिक्स डैशबोर्ड और डार्क अपहोल्स्ट्री है जिसमें ब्लू ट्राई एरो परफोरेशंस और ब्लू स्टिचिंग के साथ नप्पा ग्रेनाइट ब्लैक कलर स्कीम शामिल है. टाटा सफारी डार्क एडिशन में पहली और दूसरी दोनों पंक्तियों में वेंटिलेटेड सीटें और इन-केबिन एयर प्यूरीफायर मिलता है. साथ ही, एसयूवी में 8.8-इंच का फ्लोटिंग आइलैंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कार प्ले के साथ वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है. कार के सुरक्षा सिस्टम की बात करें तो इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग के साथ-साथ EBD, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, 6 एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now