नई दिल्ली. आईसीसी ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है. एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी. जबकि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी. टीम इंडिया को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है. टी-20 वर्ल्डकप 2022 के मेन टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर (रविवार) से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा.
https://2021 ICC Test Team of the Year का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
ग्रुप-1: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान
ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश
भारत के मुकाबले
T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगा. दूसरा मैच फर्स्ट राउंड के ग्रुप-ए की रनरअप टीम से 27 अक्टूबर को सिडनी में होगा. 30 अक्टूबर को टीम इंडिया तीसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से पर्थ में खेलेगी. वहीं, 2 नवंबर को अपने चौथे मैच में एडिलेड में बांग्लादेश से उसकी टक्कर होगी. जबकि सुपर 12 का अपना आखिरी मैच भारत 6 नवंबर को ग्रुप-बी की रनर अप टीम के साथ मेलबर्न में खेलेगा.
पूरा शेड्यूल-












