महासमुंद. भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की सलूजा एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मिलिन्द चन्द्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा में हो रही गड़बड़ी को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. जिसमें युवाओं के हित में 10 मांगों को लेकर पीएससी संबंधी हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश के 408 मंडलों में होगा. इसी विषय को लेकर जिले के 18 मंडलो में हस्ताक्षर अभियान स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों का हस्ताक्षर लिया जाएगा. पूरे प्रदेश में 5 लाख से अधिक युवाओं का हस्ताक्षर लिया जाएगा और महामहिम राज्यपाल को सौंपा जाएगा.
http://जाह्नवी कपूर का रेड ड्रेस में कातिलाना अंदाज, अदाओं पर फिदा हुए फैंस
यह महाअभियान हर मंडल में 3 दिन तक चलेगा जिसमें हर मंडल से 1000 हस्ताक्षर का हमारा लक्ष्य है. जिसमें महासमुंद में 18 हजार युवाओं का हस्ताक्षर होना है. उन्होने कहा कि पीएससी घोटाले के संबंध में हमने पहले भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और राज्य लोक सेवा आयोग का पुतला जला विरोध किया था. लोक सेवा आयोग की मनमानी के चलते योग्य युवा अपने अधिकार से वंचित हों यह भाजयुमो कतई स्वीकार नहीं करेगा. युवाओं के भविष्य बचाने भाजयुमो निर्भीक होकर सरकार की कुनीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने मैदान में उतर चुका है. युवा मोर्चा सभी युवाओं के साथ है एवं जो सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है उसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करता है.
http://भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव







