আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा ने जारी की राज्य प्रभारियों की सूची, पुरंदेश्वरी को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

Published on: November 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. भूपेंद्र यादव को बिहार और कैलाश विजयवर्गीय को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना की जिम्मेदारी तरुण चुघ को दी है तो वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी बनाया है. सूची के मुताबिक मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरली धर राव को बनाया गया है.

http://नेशनल हाइवे पर मिली महिला की जली लाश, जांच में जुटी पुलिस



सत्या कुमार अंडमान निकोबार, वी मुरलीधरन आंध्र प्रदेश, दिलीप सैकिया अरुणाचल प्रदेश/झारखंड, वैजयंत पांडा दिल्ली/असम, दुष्यंत कुमार गौतम चंडीगढ़/पंजाब, डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़/ओड़िशा, विजया रहाटकर दमन दीव, सीटी रवि महाराष्ट्र/गोवा/तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है. वहीं विनोद तावड़े हरियाणा, अविनाश राय खन्ना हिमाचल प्रदेश, अरुण सिंह कर्नाटक/ राजस्थान, सीपी राधाकृष्णन केरल, अब्दुल्लाकुट्टी लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव मध्य प्रदेश, चूबा एओ मेघायल और नलिन कोहली को नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है.

http://सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, परीक्षण के बाद अंतिम संस्कार

http://महिला पार्षद गिगानी ने समस्या निराकरण के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

 

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now