बलौदाबाजार. भटगांव नगर पंचायत में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. नगर पंचायत भटगांव में 6 वार्डों पर भाजपा ने जीत हासिल की है. वहीं 5 पर कांग्रेस को जीत मिली है, 4 पर निर्दलियों ने जीत हासिल की है. वार्ड 1 से लक्ष्मी साहू (भाजपा), वार्ड 2 से शिला साहू (भाजपा), वार्ड 3 से ज्योति सारथी (भाजपा), वार्ड 4 से नवीन वैष्णव (भाजपा), वार्ड 5 रंजीत रघु (भाजपा), वार्ड 6 से लक्ष्मीकांत देवांगन (कांग्रेस), वार्ड 7 से इन्दरा केशवानी (कांग्रेस), वार्ड 8 से प्रवेश दुबे (कांग्रेस), वार्ड 9 से राजेश सिदार (भाजपा), वार्ड 10 से जान मोहम्मद खान (निर्दलीय), वार्ड 11 से मुकेश सोनी (कांग्रेस), वार्ड 12 से नर्मदा कौशिक (कांग्रेस), वार्ड 13 से ईश्वर प्रसाद केवट (निर्दलीय), वार्ड 14 से शुकबाई नवरंग (निर्दलीय), वार्ड 15 से दुषियात नवरंग (निर्दलीय) ने जीत दर्ज की है.
http://पिथौरा नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा, आत्माराम हो सकते हैं अध्यक्ष
लवन नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीयों ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं भाजपा 5 और कांग्रेस को 3 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है. वार्ड 1 से पंकज साहू (निर्दलीय), वार्ड 2 से नंद कुमार वर्मा (निर्दलीय), वार्ड 3 से दीपमाला अनंत (कांग्रेस), वार्ड 4 से रामकुमार साहू (भाजपा), वार्ड 5 से सावित्री सिंघम (निर्दलीय), वार्ड 6 से मीना बार्वे (भाजपा), वार्ड 7 से नरेंद्र साहू (भाजपा), वार्ड 8 से पूजा जायसवाल (निर्दलीय), वार्ड 9 से मनेंद्र जायसवाल (निर्दलीय), वार्ड 10 से गयेश्वर प्रसाद साहू (भाजपा), वार्ड 11 से मृत्यंजय पांडेय (कांग्रेस), वार्ड 12 से एस कुमार धीवर (भाजपा), वार्ड 13 से गंगा कुल्लू रात्रे (निर्दलीय), वार्ड 14 से केशव रात्रे (कांग्रेस), वार्ड 15 से सुदर्शन बार्वे (बसपा) ने जीत दर्ज की है.
http://JMM-कांग्रेस गठबंधन को मिलीं 47 सीटें, झारखंड में अब सोरेन सरकार







