पिथौरा. स्थानीय नगर पंचायत चुनाव के परिणामो में भाजपा का लगभग सफाया हो गया है. वही इस चुनाव में दोनों ही राजनीतिक दलों के मुकाबले निर्दलीयों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटो पर विजय दर्ज की है. बीजेपी ने 2 वार्डों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा किया है. अध्यक्ष पद के दोनों कांग्रेसी दावेदार आत्माराम यादव एवं देवसिंग निषाद अपने-अपने क्षेत्र से चुनाव जीत गए है. आज सुबह 9 बजे से काफी गहमा गहमी के बीच पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतगणना का काम प्रारम्भ हुआ. मतगणना के बाद जो परिणाम सामने आए उसमे वार्ड नं 01 से पद्मिनी पटेल (कांग्रेस) ,वार्ड नं 02 से आत्माराम यादव (कांग्रेस), वार्ड नं 03 से रीना साहू (कांग्रेस), वार्ड नं 04 से लोकेश ध्रुव (निर्दलीय),
http://JMM-कांग्रेस गठबंधन को मिलीं 47 सीटें, झारखंड में अब सोरेन सरकार
वार्ड 05 से प्रेमरंजन रौतिया (निर्दलीय), वार्ड नं 6 अनामिका शर्मा (कांग्रेस), वार्ड नं 07 से तरुण पांडेय (कांग्रेस), वार्ड नं 08 सागर निषाद (निर्दलीय), वार्ड 09 से संतोष डड़सेना (भाजपा), वार्ड 10 से राजू डड़सेना (कांग्रेस), वार्ड नं 11 से दिलप्रीत सिंह खनूजा (कांग्रेस), वार्ड नं 12 से देवेश निषाद (कांग्रेस), वार्ड नं 13 से गायत्री घरडे (निर्दलीय), वार्ड नं 14 से खीरु पटेल (निर्दलीय), वार्ड नं 15 से हरदीप कौर डॉली (भाजपा) ने जीत दर्ज की है. नगर पंचायत पिथौरा के परिणामो से स्पस्ट हो गया है कि कांग्रेस के कुल 8 प्रत्याशियों की जीत के अलावा 3 निर्दलीय विजयी प्रत्याशी आत्माराम यादव पैनल के बताए जाते है. जिससे स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के आत्माराम यादव की ताजपोशी तय मानी जा रही है.
http://श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह-धवन की वापसी







