नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) को बड़ा झटका लगा है. विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं. दरअसल, जेसन रॉय मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस पूरे आईपीएल सीजन से बाहर रहेंगे. इतना ही नहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी जेसन रॉय इंग्लिश टीम का हिस्सा नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स की मुसीबतें से पहले ही बढ़ी हुईं थीं, क्योंकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने निजी कारणों की वजह से पहले ही आईपीएल-13 से अपना नाम वापस ले लिया था.
http://अपर कलेक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन
ऐसे में अब जेसन रॉय के आईपीएल 2020 से बाहर होने से दिल्ली की परेशानियां और बढ़ गईं है. सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि जेसन रॉय सीमित ओवर में कितने खतरनाक बल्लेबाज साबित होते हैं. ऐसे में इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को रॉय की कमी खलेगी. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने रॉय की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स को टीम में शामिल किया है. अब तक अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार कर रहे सैम्स पिछले साल बिग बैश लीग के सबसे सफल गेंदबाज थे.
http://भूख और ठंड से 7 मवेशियों ने तोड़ा दम, कई गंभीर











