महासमुंद. लभरा खुर्द स्थित नर्सरी में 7 मवेशियों की मौत हो गई और 8 से अधिक मवेशी गंभीर बताए जा रहे हैं. मवेशियों की देखरेख के लिए तैनात सूरज बघेल का कहना है कि सभी मवेशी बाहर के हैं. गांव की ओर से मवेशियों को यहां पर रखा गया था. यहां चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं की जिससे मवेशियों की मौत हुई है. मवेशियों की मौत के बाद सरपंच के कहने पर शेष मवेशियों को छोड़ दिया. बताया जाता है कि छोड़े गए मवेशियों की स्थिति भी गंभीर है. भूख की वजह से उनकी भी हालत काफी खराब है. मृत मवेशियों में एक गर्भवती थी जिसके गर्भस्थ बछड़े की भी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और पुलिस, प्रशासन और चिकित्सकों की इसकी जानकारी दी.
http://5,000mAh बैटरी के साथ Redmi 9 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
पालिका की ओर से मवेशियों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई. घटना के बाद से गौ सेवकों में प्रशासन और पंचायत के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. गौ सेवकों का कहना है कि गांव-गांव में मवेशियों को रोका-छेका अभियान के तहत तो पकड़ा जा रहा है लेकिन उनके रहने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. मृत मवेशियों का पीएम करने पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी श्री झारिया ने बताया कि मवेशियों की मौत लगातार भीगने और भोजन नहीं मिलने के कारण हुई है. शेष मवेशियों की हालत भी काफी गंभीर है जिनके बचने की संभावना बहुत कम है. मवेशियों को किसने रखा और कितनी संख्या में मवेशी थे इसकी जानकारी पंचायत ही दे पाएगी.
http://बिना परीक्षा प्रमोट नहीं होंगे फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स : सुप्रीम कोर्ट







