नई दिल्ली. महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला. शनिवार सुबह बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई. वहीं अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीसने कहा कि हमें सरकार बनाने का जनादेश मिला था लेकिन शिवसेना ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन का प्रयास किया. जिसका परिणाम यह निकला कि सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया.
http://INDvBAN : पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का जलवा, स्टंप्स तक भारत 174/3
महाराष्ट्र की जनता को स्थिर सरकार चाहिए न कि कोई खिचड़ी. शिवसेना से जनादेश का सीधे तौर पर अपमान किया है. इस दौरान उन्होंने अजित पवार का अभार जताया, कहा- मैं अभारी हूं कि वे मेरे साथ आए. अब हम महाराष्ट्र में एक स्थिर सरकार देंगे. वहीं शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि हम लोगों की समस्या के लिए साथ आए हैं. हम किसानों की समस्या को खत्म करना चाहते हैं. उनकी भलाई के लिए ही सरकार में आए हैं. उन्होंने कहा कि लोगों ने जिसे सरकार बनाने के लिए चुना था उन्हीं को सरकार बनानी भी चाहिए.
http://हाईकोर्ट ने सहकारी समितियों को भंग करने के आदेश को किया खारिज
Devendra Fadnavis took oath as Maharashtra Chief Minister again,NCP's Ajit Pawar took oath as Deputy CM,oath was administered by Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhawan pic.twitter.com/KrejSTXTBd
— ANI (@ANI) November 23, 2019









