नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी (EPFO) ने औपचारिक क्षेत्र के कामगारों को अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जेनरेट करने के लिये ऑनलाइन सुविधा पेश की है. इससे कर्मचारी खुद से ही ऑनलाइन तरीके से यूएएन हासिल कर सकेंगे. अभी कर्मचारियों को UAN के लिए नियोक्ताओं के जरिए आवेदन करना होता था. अब ईपीएफओ की वेबसाइट से इसे खुद ही बनाया जा सकता है. अब कोई कर्मचारी सीधे ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर यूएएन हासिल कर सकता है, जिससे पीएफ, पेंशन और जीवन बीमा लाभों के लिए उसका पंजीकरण हो जाता है.
http://कर्मचारियों को सौगात, किश्तों में मिलेगी एरियर्स की राशि
साथ ही कर्मचारी को यूएएन के लिए अपने नियोक्ता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इसके अलावा ईपीएफओ ने 65 लाख पेंशनभोगियों के लिए पेंशन भुगतान आदेश जैसे पेंशन संबंधित अन्य दस्तावेज डिजिलॉकर में डाउनलोड करने की भी सुविधा शुरू की है. श्रममंत्री संतोष गंगवार ने ईपीएफओ के 67वें स्थापना दिवस पर यहां इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत की. उन्होंने ई-निरीक्षण की भी शुरुआत की. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि EPFO पेंशन की उम्र सीमा को 58 साल से बढ़ाकर 60 साल कर सकता हैं. इसके लिए EPF Act 1952 में बदलाव की तैयारी की जा रही है.
http://धान खरीदी में कोई हीलाहवाला बर्दाश्त नहीं : पूनम चंद्राकर









