আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आतंकियों की गिरफ्तारी में बड़ा खुलासा, 15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की थी साजिश

Published on: July 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश एटीएस ने लखनऊ के काकोरी एरिया से अलकायदा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनके निशाने पर बीजेपी के बड़े नेता थे. इस ऑपरेशन के बारे में एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे. ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे. एटीएस को इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ है. एडीजी के अनुसार अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन पेशावर व क्वेटा से संचालित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि उमर लखनऊ में जेहादी प्रवृत्ति के लोगों को तैयार कर रहा था.

http://पीएम मोदी की अपील- पद्म पुरस्कारों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को करें नामित

उन्होंने बताया कि मिनहाज अहमद और मशीरुद्दीन उर्फ मुशीर इस संगठन के सदस्य हैं. ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों में अलग-अलग जगह धमाके की योजना बना रहे थे. एडीजी ने बताया कि इनपुट के आधार पर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. एडीजी ने कहा कि सूचना मिलने पर एक टीम द्वारा मिनहाज अहमद के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी गई तो वह घर पर मिला. उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ. एटीएस को उसके घर से एक पिस्टल व आईईडी बरामद हुई. वहीं, प्राप्त हुए आईईडी को बीडीडीएस की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा है.

http://अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज, हो रहा वायरल

दूसरी टीम के द्वारा अभियुक्त मशीरुद्दीन के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी गई. उसके घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ. एडीजी के अनुसार दोनों अभियुक्तों से एटीएस पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि अन्य टीमों द्वारा इन आतंकवादियों के सहयोगियों की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है. पूछताछ के दौरान हिरासत में हिए गए अभियुक्तों द्वारा अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात कही गई है. जिसके आधार पर एटीएस की टीम इन इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now