আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए बुमराह

Published on: September 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बुमराह की कमर की चोट बेहद गंभीर है और वह अगले 4 से 6 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर हो सकते हैं. बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कमर के दर्द की वजह से ही बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं. जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होंगे.

https://शिक्षण संस्थाओं में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जसप्रीत बुमराह को कमर के दर्द से निजात पाने के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है. लेकिन यह साफ है कि जसप्रीत बुमराह 4 से 6 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे. दरअसल, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे के बाद ही चोटिल हो गए थे. बाद जसप्रीत बुमराह को एशिया कप का हिस्सा भी नहीं बन पाए और इस दौरान उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हुई थी. लेकिन सीरीज के दो मुकाबले खेलने के बाद ही बुमराह फिर से चोटिल हो गए हैं.

https://अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now