नई दिल्ली. गुजरात में नई सरकर का गठन हो गया है. भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गांधीनगर में आयोजित समारोह में गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ कुल 16 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंतसिंह राजपूत, कुवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर, भानुबेन बाबरिया ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली. हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली.
https://ट्विटर की ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस री-लॉन्च, आईफोन यूजर्स को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
परषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुंवरजी हलपति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली. गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने कुल 182 विधानसभा सीटों में से 156, कांग्रेस ने 17, आप ने 5 और अन्य उम्मीदवारों ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की. गुजरात में बीजेपी की यह लगातार 7वीं विजय है. भूपेंद्र पटेल ने बीते शुक्रवार को अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया था, जिसके बाद आज गुजरात में नई सरकार का गठन हो गया है.









