नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए टीम मास्क फोर्स बनाई है. टीम मास्क फोर्स सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए बनाई गई है. बीसीसीआई ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है. इसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली, वीरेद्र सहवाग, विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर और मिताली राज समेत भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी दिखाई दिए. सभी ने लोगों को घर में मास्क बनाने और उसे सार्वजनिक स्थलों पर पहनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
http://अधिक दर पर शक्कर बेचने और मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं, राशन दुकान निलंबित
भारतीय कप्तान कोहली ने वीडियो में कहा कि भारतीय टीम का सदस्य होना गर्व की बात है, लेकिन हम आज एक बड़ी टीम ‘टीम मास्क फोर्स’ बना रहे हैं. तेंदुलकर ने कहा कि कम ऑन इंडिया. मास्क बनाइए और मास्क फोर्स का हिस्सा बनिए. याद रखिए 20 सेकेंड तक हाथ धोइए और सामाजिक दूरी बनाए रखिए. बोर्ड ने ट्वीट किया कि टीम इंडिया अब टीम मास्क फोर्स है. इंडिया फाइट कोरोना से जुड़ें और केंद्र सरकार का सेतु आरोग्य मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
http://पानी की तलाश में तेंदुआ कुएं में गिरा, डूबकर मौत
#TeamIndia is now #TeamMaskForce!
Join #IndiaFightsCorona and download @mygovindia's @SetuAarogya mobile application 📱@PMOIndia @narendramodi 🇮🇳 pic.twitter.com/M06okJhegt
— BCCI (@BCCI) April 18, 2020











