पिथौरा. एक बड़े कुएं में गिर जाने से एक तेंदुए की डूबकर मौत हो गई. रात में गिरे तेंदुए की जानकारी वन विभाग को सुबह मिली. वन विभाग द्वारा उसे निकालने के प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाए. जानकारी के अनुसार बागबाहरा विकासखण्ड में कसेकेरा से सलिहापाली मार्ग में किसान बाबूलाल पटेल के खेत में स्थित एक कुएं में बीती रात एक तेंदुआ गिर गया. अलसुबह राहगीरों की नजर पड़ी तब वन विभाग को घटना की सूचना दी गई. सूचना के बाद वन विभाग के रेंजर जयकांत गंडेचा दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए.
http://कोरोना संक्रमित एक और मरीज हुआ स्वस्थ, 11 का एम्स में इलाज जारी
तेंदुए को बचाने के प्रयास किए गए पर इससे पहले की प्रयास प्रारम्भ हो पाता तेंदुए की अत्यधिक पानी पी लेने से मौत हो गई. बहरहाल, मृत तेंदुए को कुएं से बाहर निकालकर उसके पंचनामा के बाद उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा. तेंदुए की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही है. ज्ञात हो कि गर्मी प्रारम्भ होते ही जंगलों में जलस्त्रोत सूख जाने के कारण वन्यप्राणी पानी की तलाश में जंगलों से निकलकर आबादी की ओर आ जाते हैं. पर इस घटना में तेंदुआ विशाल कुएं में गिरा और बाहर नहीं निकल पाया.
http://दिशा पटानी ने शेयर किया वीडियो, जबरदस्त डांस मूव्स करती आईं नजर







