আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा

Published on: November 1, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर है. दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैच से पहले चोटिल हो गए हैं. मैच से पहले रोहित शर्मा नेस्ट पर अभ्यास कर रहे थे. उन्हें थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने अभ्यास करा रहे थे. इसी दौरान नुवान की एक गेंद रोहित के पैर पर जा लगी और वह चोटिल हो गए हैं. इसके बाद बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, रोहित शर्मा से उनकी चोट को लेकर बात करने गए और रोहित ने प्रैक्टिस को छोड़ने का फैसला किया.

http://नए अवतार में लॉन्च हुई Hyundai i20 Active, जानिए कीमत और फीचर्स

वह वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए. भारतीय टीम ने बाएं हाथ के थ्रोडाउन विशेषज्ञ को रखा है ताकि खिलाड़ी प्रतिद्वंदी टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का सामना अच्छी तरह कर सकें. आमतौर पर बल्लेबाज नेट में गेंदबाजों का सामना करने से पहले लय हासिल करने के लिए थ्रोडाउन लेते हैं. टीम के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘रोहित को उपचार मिल रहा है और जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी हम आपको अपडेट करेंगे.’ बता दें कि विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा को इस टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया है. उनकी यह चोट भारतीय टीम के लिए एक चिंता का विषय है.

http://भूपेश कैबिनेट का फैसला : सरकार किसानों से 2500 रुपए में ही खरीदेगी धान, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now