नई दिल्ली. हुंडई ने अपनी सबसे पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai i20 Active को नए अवतार में लॉन्च किया है. कंपनी ने दिल्ली में आई20 एक्टिव के इस अपग्रेडेड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.74 लाख रुपए से लेकर 9.93 लाख रुपए के बीच रखी है. i20 Active ग्राहकों के लिए तीन वेरिएंट्स S, SX और SX dual tone में अवलेबल है. हुंडई ने इस कार में सरकार द्वारा तय किए गए अनिवार्य सेफ्टी फीचर्स अपडेट किए हैं. इन सेफ्टी फीचर्स में रियर व्यू कैमरा के साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर व पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल हैं. स्टैंडर्ड किट के अलावा इस प्रीमियम हैचबैक में और कोई बदलाव नहीं किया गया है.
काल में कैस्केडिंग ग्रिल और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं. इसके रूफ रेल्स भी पहले के जैसे हैं. कार के केबिन में भी बदलाव नहीं किया गया है और इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करने वाला 7-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल रहा है. ये पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ उपलब्ध है. पेट्रोल इंजन में आपको फाइव-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जब कि डीजल में सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. ये दोनों ही इंजन क्रमश: 83PS और 90PS की पावर जनरेट करते हैं. कंपनी ने कार में कुछ अपडेट जरूर किए हैं. लेकिन अभी भी BS-VI कम्पलाइंट वाला इंजन नहीं दिया है.
http://इंदिरा बलिदान दिवस व सरदार पटेल जयंती पर पदयात्रियों को सम्मान पत्र










