আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, इतने साल में खत्म हो जाएगी दुनिया!

Published on: November 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी है. बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले युद्ध और आपदा तक की कई डराने वाली भविष्यवाणियां की थीं, इनमें ही एक दुनिया के खत्म होने को लेकर भविष्यवाणी है. बाबा वेंगा ने साल 1996 में अपने निधन से पहले साल 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं और बताया था कि दुनिया कब खत्म होगी. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी. इसके अलावा बाबा वेंगा ने साल 2023 में धरती की कक्षा बदलने और साल 2028 में अंतरिक्ष यात्रियों के शुक्र ग्रह पर पहुंच को लेकर भी भविष्यवाणी की थी.

https://बाइक को टक्कर मारकर बस पलटी, 3 की मौत; 29 घायल

इसके अलावा बाबा वेंगा ने इंसानों की मौत को लेकर भी एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की थी और बताया था कि साल 2046 में इंसान 100 साल तक जीने लगेगा. बाबा वेंगा के अनुसार, मानवों अंगों के प्रत्यारोपण यानी ह्यूमन ऑर्गन ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में इतनी तरक्की हो जाएगी लोग पहले से कहीं ज्यादा उम्र तक जीने लगेंगे. इतना ही नहीं, बाबा वेंगा ने धरती पर रात नहीं होने की भी भविष्यवाणी की थी. बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2100 तक साइंस इतनी तरक्की कर लेगा कि कभी भी रात नहीं होगी और कृत्रिम धूप से पृथ्वी को रोशन किया जाएगा.

https://महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now