रायगढ़. ग्राम अमलीडीह और सामारुमा के बीच मंगलवार दोपहर 12 बजे बस और बाइक की टक्कर हो गई. एसडीएम घरघोड़ा के अनुसार दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दु:खद मृत्यु हो गई है. टक्कर के बाद बस भी पलट गई. प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल 112 के माध्यम से घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया. घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 29 आहतों को उपचार हेतु भर्ती किया गया. जिसमें से दो व्यक्तियों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और 3 लोगों का उपचार घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है. शेष 24 लोगों को सामान्य उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. शासन द्वारा मृतक के परिजनों ओर घायलों को दी जाने वाली तात्कालिक सहायता राशि के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. शासन-प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार के लिए पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है.
https://देशी शराब की बोतल खोली तो उड़ गए होश, अंदर दिखा सांप
अंशकालीन व्याख्याता के लिए आवेदन 17 तक
रायगढ़. किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्यापन कार्य हेतु मेकेनिकल इंजीनियर विभाग में एक अंशकालीन व्याख्याता की आवश्यकता है. इसके लिए शैक्षणिक अर्हता छग तकनीकी शिक्षा (शिक्षण संवर्ग पॉलीटेक्निक) (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2014 के अनुसार होगी. इच्छुक आवेदक 17 नवम्बर तक प्राचार्य किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में आवेदन जमा कर सकते हैं.
https://सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘वार’ रिलीज, मिले लाखों व्यूज







