नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की सीरीज के दूसरे मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 133 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ 2 रन की लीड ली. फिलहाल, कैमरून ग्रीन (17) और पैट कमिंस (15) नाबाद हैं. मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाते हुए 131 रन की बढ़त ले ली थी. अब भारतीय टीम की कोशिश चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर ऑलआउट कर जल्दी मैच जीतने की रहेगी. तीसरे दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया था.
http://पीएम मोदी ने ड्राइवरलेस मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, बोले- 2025 तक 25 शहरों में मेट्रो चलाने का प्लान
रहाणे और जडेजा ने शतकीय साझेदारी पूरी की, लेकिन एक रन लेने के चक्कर में रहाणे रनआउट हो गए. यहां से टीम संभल नहीं सकी. तीसरे दिन टीम इंडिया का स्कोर 293 रन पर 5 विकेट था. इसके बाद 32 रन बनाने में टीम ने 5 विकेट गंवा दिए. पहली पारी में भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 112 और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 57 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा पैट कमिंस और नाथन लियोन को 2-2 सफलता मिली. मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही. ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के अंदर ही 6 विकेट गंवा दिए. भारत के लिए जडेजा को 2, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला.
http://VIDEO : रितेश पांडे का गाना ‘धक-धक करे जियरवा’ मचा रहा धमाल











