नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाई. पहले चरण में ड्राइवरलेस मेट्रो मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक दौड़ेगी, जिसे बाद में आगे भी बढ़ाया जाएगा. ड्राइवरलेस मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में 2025 तक करीब 25 शहरों में मेट्रो चलाने का प्लान है. उन्होने कहा कि आज से 3 साल पहले मेजेंटा लाइन की शुरुआत हुई थी, अब इसी लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो की शुरुआत हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वक्त पहले तक भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन कोई भविष्य की तैयारी नहीं थी. जिसके कारण शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग और पूर्ति में काफी अंतर आया.
http://VIDEO : रितेश पांडे का गाना ‘धक-धक करे जियरवा’ मचा रहा धमाल
शहरीकरण को चुनौती ना माना जाए और अवसर के तौर पर इस्तेमाल किया जाए. उन्होने कहा कि अटल जी के प्रयासों से दिल्ली को पहली मेट्रो मिली, जब हम सत्ता में आए तो सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी अब 18 शहरों में मेट्रो थी.2025 तक 25 से अधिक शहरों में मेट्रो ट्रेन होगी. पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में मेट्रो को लेकर कोई नीति नहीं थी, लेकिन हमने इसको लेकर तेजी से काम किया और शहरों के हिसाब से काम शुरू कर दिया. उन्होने कहा कि देश में अलग-अलग तरह की मेट्रो लाने पर काम हो रहा है. दिल्ली-मेरठ के बीच RRTS ट्रेन बन रही है, कुछ शहरों में मेट्रो लाइट आ रही है जहां सवारी की मांग कम हैं, मेट्रो नियो का भी काम चल रहा है. पीएम मोदी ने बताया कि वॉटर मेट्रो पर भी काम हो रहा है, जहां बड़ी वाटर बॉडी हैं उन्हें इनसे जोड़ा जाएगा. कोच्चि में इसका काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होने कहा कि मेट्रो से प्रदूषण भी कम होता है, हजारों वाहन सड़क से कम हुए हैं जो जाम और प्रदूषण का कारण बनते थे. पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया के कारण मेट्रो कोच की लागत कम हो गई है, सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी मेट्रो कोच भेजे जा रहे हैं.
हम ऐसे सिस्टम पर काम कर रहे हैं, जिससे ब्रेक लगाने पर ऊर्जा वापस ग्रिड में चली जाए. उन्होने कहा कि मोबिलिटी कार्ड भी लोगों के वक्त को बचाने का काम करेगा. ऐसे कार्ड से लोगों का वक्त बचेगा और उन्हें फायदा होगा. हमारी सरकार ने देश की व्यवस्थाओं का एकीकरण किया और उसके लिए काम किया. वन नेशन-वन फास्टैग, वन नेशन-वन टैक्स, वन नेशन-वन पावर ग्रिड, वन नेशन-वन गैस ग्रिड, वन नेशन-वन हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम, वन नेशन-वन राशन कार्ड, वन नेशन-वन एग्रीकल्चर मार्केट की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक मॉबिलिटी बढ़ाने के लिए बिक्री में टैक्स पर छूट दी गई है, अनियमित कॉलोनी को नियमित किया जा रहा है, पुरानी इमारतों को नई तकनीक से बनाया जा रहा है. दिल्ली में पुराने टूरिस्ट डेस्टिनेशन के अलावा अन्य नए स्थान बनाने पर काम चल रहे हैं.
http://‘भारत के नक्शे से कश्मीर गायब करने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके’









