আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया, सीरीज़ में 1-0 की बढ़त

Published on: November 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में 66 रनों से हरा दिया. शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर 375 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवरों में 308/8 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 90 और शिखर धवन ने 74 रन की पारी खेली. आस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवाकर 374 रन बनाए. ओपनर फिंच और डेविड वॉर्नर ने 156 रन की पार्टनरशिप कर मजबूत शुरुआत दी. फिंच ने 114 और वॉर्नर ने 69 रन की पारी खेली. वॉर्नर को मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया.

http://खेत में हाथियों के दल को देख भाग रहा था किसान, गिरने से घायल



बाद फिंच ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की पार्टनरशिप कर पारी को आगे बढ़ाया. इसी बीच बुमराह ने फिंच को विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा. मार्कस स्टोइनिस बिना खाता खोले तीसरे विकेट के तौर पर आउट हुए. चहल ने उन्हें राहुल के हाथों कैच आउट कराया. चौथा झटका मैक्सवेल के तौर पर लगा. वे 45 रन बनाकर शमी की बॉल पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हुए. पांचवा झटका मार्नस लाबुशेन (2) के तौर पर लगा. स्टीव स्मिथ 105 रन बनाकर छठे विकेट के तौर पर आउट हुए. एलेक्स कैरी (17) और पैट कमिंस (1) नबाद लौटे. भारतीय गेंदबाजों में मो. शमी को 3 सफलता मिली. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला.

http://बाल कटाते रोते हुए इस बच्चे का वीडियो आपको हंसने पर कर देगा मजबूर!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now