पिथौरा. कोठारी वन परिक्षेत्र के वन ग्राम कोठारी में वन्य प्राणियों से धान फसल की सुरक्षा हेतु पहुंचे किसान अचानक खेत पहुंचे हाथियों के दल को देख जान बचाकर रात के अंधेरे में भागते घायल हो गया. उन्हें चोटें आई है तथा बाएं हाथ फ्रेक्चर होने का अंदेशा व्यक्त होने पर आर्थिक सहायता कर रेंजर ने अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ग्राम कोठारी का किसान चैनसिंह पिता शुकदेव बरिहा (51) हमेशा की तरह जंगल से सटे कक्ष क्रमांक 221 जो ग्राम की आबादी भूमि से करीब 200 मीटर दूरी पर है. उक्त किसान जंगली जानवरों, सुअर आदि से फसल बचाने मचान पर रखवाली कर रहा था कि अचानक रात करीब 2-2:30 बजे हाथियों के झुंड को आते देखा. किसान तुरंत मचान से उतरकर भागा जिससे उन्हे चोटों के साथ बांया हाथ फेक्चर होने का अंदेशा व्यक्त किया गया.
http://बाल कटाते रोते हुए इस बच्चे का वीडियो आपको हंसने पर कर देगा मजबूर!
घटना की सूचना परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी पवन सिन्हा को मिलने पर तत्काल इसकी सूचना अधीक्षक अभ्यारण्य बार नवापारा आरएस मिश्रा को दी. उनके निर्देश पर तुरंत गांव पहुंचे तथा 2000 रुपए की आर्थिक सहायता कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल पहुंचाया. बताया गया है कि किसान की उपचार के बाद हालात सामान्य है. रेंजर सिन्हा ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ने पर विभाग की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी. ज्ञात हो कि बार एवं कोठारी क्षेत्र में हाथियों की लगातार आमद होती रहती है. यदा कदा इन हाथियों द्वारा किसानों की फसल भी नुकसान की जा रही है. हाथियों से बचने के लिए ही इस क्षेत्र के अनेक किसानों ने अपने खेत के आसपास फसल की चौकसी हेतु बड़े पेड़ों के ऊपर ही लकड़ी का मचान बनाया है. जिससे वे हाथियों के आने से स्वयं को बचा सके पर हाथियों के झुंड को देखकर उक्त किसान मचान से उतरकर भाग रहा था. आनन-फानन में भागता किसान गिरने से घायल हो गया है.
http://रितेश पांडे का नया रैप सॉन्ग मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो







