আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एएसआई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Published on: July 3, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बागबाहरा थाने में पदस्थ एक एएसआई को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस संबंध में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि एएसआई इन्द्र कुमार ठाकुर (53) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. आज उनकी तबीयत अधिक बिगड़ऩे पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि श्री ठाकुर शुगर के मरीज थे. उनका शुगर लेवल बढ़ऩे की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है. पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी.

http://कैश वैन ड्राइवर और गार्ड को गोली मारकर लाखों लूट फरार हुए नकाबपोश

प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों में रिक्त प्रबंधक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन 27 तक

महासमुंद. जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बढ़ाईपाली, बसना, मोहनमुड़ा एवं राजासेवैया मे रिक्त प्रबंधक पद के नियुक्ति के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अप्रैल 2020 नियत की गई थी. कोरोना (कोविड-19) महामारी एवं लॉकडाउन के चलते नियत तिथि तक एक भी आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2020 तक निर्धारित की गई है. इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 27 जुलाई 2020 तक कार्यालय प्रबंध संचालक, जिला यूनियन महासमुंद में आवेदन जमा कर सकते हैं. केवल रजिस्ट्रीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत आवेदन ही मान्य किए जाएंगे. पूर्व में पात्रता संबंधी नियम एवं शर्ते पूर्ववत् रहेगा. जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन जमा कर चुके हैं, वे भी नए सिरे से आवेदन प्रस्तुत करेंगे.

http://15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है कोरोना की वैक्सीन COVAXIN

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now