नई दिल्ली. दुबई में खेले गए एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. भारत की इस जीत के हीरो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या रहे. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 147 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई. हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में चार चौकों औक एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए. पाकिस्तान से मिले 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए. रोहित लगातार संघर्ष करते और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए.
https://धर्मांतरण कराकर विवाह कराने की शिकायत, एफआईआर की मांग
कोहली 35 रन बनाकर नवाज की गेंद पर कैच आउट हुए. रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव (18) ने चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की. बाद जब सूर्या आउट हो गए तो जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ भारत को मुश्किल से निकाला. रवींद्र जडेजा 35 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए डेब्यू मैन नसीम शाह ने दो विकेट चटकाए. स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट झटके. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान को 147 रन पर आउट कर दिया. भुवनेश्वर ने 4 विकेट लिए. वहीं हार्दिक ने 3 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह को 2, आवेश खान को 1 विकेट मिला. पाकिस्तान के लिए रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए.











