पिथौरा. नगर के समीप लहरौद स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के पीछे स्थित एक भवन में प्रलोभन देकर हिन्दू धर्म के लोगों का धर्मांतरण कराने का नामजद आरोप नगर के हिन्दू संगठनों ने लगाया है. दूसरी ओर स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि सर्व हिन्दू संगठनों के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. सर्व हिन्दू समाज के आयुश अग्रवाल, सन अग्रवाल, कुलदीप, गोपाल शर्मा, सतप्रीत सलूजा, आशीष अग्रवाल, गोलू रावल, बलराज नायडू, सूरज यादव, सौरभ अग्रवाल सहित करीब आधा सैकड़ा लोगों के हस्ताक्षरयुक्त पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि हिन्दू धर्म के प्रति भड़काकर व भ्रमित कर हिन्दू धर्म के दो युवक-युवतियों को बहला-फुसलाकर और प्रलोभन देकर एक ने अपने निजी मकान में धर्म परिवर्तन कराकर विवाह कराया जा रहा था. उन्होंने दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की.
https://तालाब में डूबने से 3 सगे भाई-बहनों की मौत
संगठन के सदस्यों ने बताया कि एक हिन्दू परिवार की गाड़ी एक समुदाय विशेष के घर के सामने देखकर कुछ सदस्य घर के अंदर के कुछ फोटोग्राफ लिए, जिसे देखकर एक वर्ग विशेष भड़ककर थाना जा पहुंचा था. बहरहाल, आवेदन देते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचने से नगर से तनाव समाप्त हो गया. थाना प्रभारी राकेश खुंटेश्वर ने बताया कि सर्व हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद वे स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर एक घर में दो जोड़े अपने माता-पिता और परिवार के साथ थे. अपने बयान में उन्होंने बताया कि उनकी शादी पूर्व में हो चुकी है. इसके प्रमाणस्वरूप उन्होंने नोटरी के स्टाम्प पर लिखित इकरारनामा भी दिखाया गया, जिसमें शादी का जिक्र है. घर के बारे में पूछने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि चूंकि वे अक्सर यहां आते-जाते थे, इसलिए शादी के बाद रिसेप्शन के लिए आए थे.







