আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एश्टन एगर की हैरतअंगेज फील्डिंग, हवा में उड़कर बाउंड्री पर बचाया छक्का

Published on: November 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पहले वनडे मैच का है. यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एश्टन एगर की कमाल की फील्डिंग से जुड़ा है. इसमें एश्टन एगर ने गजब की फील्डिंग की और छक्का लगने से बचाया. पैट कमिंस के पारी के 45वें ओवर में डेविड मलान ने शानदार शॉट खेला. एगर बाउंड्री लाइन के पास ही खड़े थे. उन्होंने गेंद को अपने पास आता देख छलांग लगाई और जोर से उछले.

https://गलत जाति प्रमाण पत्र मामले में ऋचा जोगी के खिलाफ एफआईआर

एगर ने एक हाथ से गेंद को लपका और बाउंड्री के इस पार मैदान पर फेंक दिया. एगर ने जिस तरह की फील्डिंग की, उससे तो उन्हें ‘सुपरमैन’ से कम नहीं कहा जा सकता. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने एक वीडियो गुरुवार को ट्विटर पर शेयर किया. इस वीडियो में एश्टन एगर की फील्डिंग का नजारा दिख रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- ये क्रेजी है. तारीफ करिए एश्टन एगर की. वीडियो को अभी तक हजारों बार प्ले किया जा चुका है. वहीं, सैकड़ों बार रिट्वीट किया गया है.

https://आफताब का कबूलनामा- श्रद्धा के 35 टुकड़े करने के बाद जलाया था चेहरा

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now