नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके बाद मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कहा कि आज आपके बेटे ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. ये मेरी नहीं आप लोगों की जीत है. हर दिल्लीवाले की जीत है. हर मां-बहन की जीत है. पिछले 5 सालों में हमारी कोशिश रही है कि दिल्ली के हर परिवार की जिंदगी में खुशहाली ला सकें. दिल्ली का तेजी के साथ विकास हो और अगले 5 साल भी यही कोशिश जारी रहेगी. चुनाव में कुछ लोगों ने आप, भाजपा और कांग्रेस को वोट दिया.
http://IPL 2020 : पहले मुकाबले में MI और CSK के बीच भिड़ंत, जानिए पूरा शेड्यूल
लेकिन मैंने आज शपथ ली है तो सबका मुख्यमंत्री हूं. मैं भाजपा और कांग्रेस वालों का भी सीएम हूं. 5 साल में कभी किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया. उन्होने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ परिवारों से कहना चाहता हूं कि चुनाव अब खत्म हुआ. सभी 2 करोड़ लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं. बिना हिचक मेरे पास आ जाना, सबका काम करूंगा. चाहे किसी भी धर्म या जाति के हो. चुनाव में विरोधियों ने जो कहा मैंने सबको माफ कर दिया है. जो उठापटक हुई सब भूल जाओ. केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे. प्रधानमंत्री को भी शपथ ग्रहण का न्योता भेजा था. वे शायद व्यस्त हैं, इसलिए आ नहीं पाए. दिल्ली को आने बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहता हूं.
http://टिकटॉक स्टार ने उल्लू के साथ बनाया वीडियो, वन विभाग ने लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना









