पिथौरा. संचार माध्यमों से प्रधानमंत्री से लेकर नीचे स्तर पर बार-बार सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क लगाने एवं हाथ धोने की अपील सभी ओर असफल होती दिख रही है. खासकर बसों में पूर्व की तरह भारी भीड़ कभी भी कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकती है. जिले भर में अनलॉक के दौरान सावधानी बरतने की लगातार अपील का आम लोगों एवं व्यवसायियों पर कोई असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है. शहर में जहां मास्क लगाने वालों की संख्या 10 फीसदी से भी कम है वहीं दुकानों में त्योहारों की वजह से उमड़ रही भीड़ पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है. वहीं ठेले खोमचों पर भी लोग भीड़ की शक्ल में उमड़ते दिख रहे हैं.
http://हाथी ने गणेश को पटक-पटक कर मार डाला, जीवतरा की ओर बढ़ा
बसों की यात्रा हुई खतरनाक
इधर, राज्य शासन द्वारा कुछ माह के टैक्स माफी एवं किराया बढ़ोत्तरी सहित अनेक शर्तों के साथ बसों के संचालन की अनुमति दी है. बावजूद बढ़ा किराया वसूल कर भी बसों में संक्रमण से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं जो कि चिंताजनक है. पर खुद के साधन न होने के कारण बसों में यात्री खचा खच भरे जा रहे हैं. जिससे इनमें कोरोना संक्रमण की संभावना सबसे अधिक हो गई है. ज्ञात हो कि डब्लूएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य संगठनों द्वारा ठंड में संक्रमण बढ़ने की चेतावनी दी है बावजूद रुपए कमाने के लिए लापरवाही जारी है.
http://राजा महेंद्र बहादुर सिंह का 96 साल की उम्र में निधन, शोक







